फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   - पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उनके गनर सहित पांच के खिलाफ अभियोग दर्ज

- पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उनके गनर सहित पांच के खिलाफ अभियोग दर्ज

Thu, 09 Aug 2018 11:47 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
- पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उनके गनर सहित पांच के खिलाफ अभियोग दर्ज
फिरोजाबाद/सिरसागंज। मदनपुर ब्लाक में बुधवार हुई सपा समर्थक से मारपीट के मामले में घायल की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव यादव गनर और तीन अन्य के खिलाफ मारपीट, लूटपाट का अभियोग दर्ज कराया है। इधर नामांकन पत्रों की जांच के दौरान रजौरा ग्राम प्रधान पद का रामसिंह का नामांकन प्रस्तावक के फर्जी हस्ताक्षर होने के कारण निरस्त हो गया। पूर्व प्रधान राजकुमार उर्फ पप्पू की पत्नी मीरा देवी का निर्विरोध चुनना तय है।
विज्ञापन


बुधवार को प्रधान पद के नामांकन के दौरान सपा समर्थक औरंगाबाद व हाल निवासी सुहागनगर थाना दक्षिण नीलेश उर्फ पंक्षी यादव पुत्र स्व. ज्ञान सिंह के साथ भाजपा समर्थकों ने मारपीट कर दी थी। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर थाना सिरसागंज पुलिस ने थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के ग्राम भांडरी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव यादव उर्फ बाले पुत्र वासुदेव,राकेश पुत्र रामभरोसे, रघुराज पुत्र रामगोपाल सिंह एवं थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम लखनई निवासी सुरजीत पुत्र शिवकुमार एवं राजीव यादव उर्फ बाले के गनर पंकज रावत के द्वारा मारपीट करने, दो लाख की नकदी, दो एटीएम कार्ड,सोने की चैन एवं दो खाली चेक लूटने का अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मदनपुर ब्लाक में ग्राम प्रधान पद के नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने की। इस दौरान दो आपत्तियां आई इसमें चालान फीस को जमा नहीं किए जाने व प्रस्तावक के फर्जी हस्ताक्षर होने की आपत्ति थी। निर्वाचन अधिकारी ने जांच की तो फीस जमा पाई गई जबकि प्रस्तावक भूपेंद्र पुत्र ऊदल सिंह निवासी ग्राम रजौरा के द्वारा फर्जी हस्ताक्षर किए जाने का शपथपत्र दिया। इसके कारण राम सिंह का नामांकन निरस्त हो गया। नामांकन निरस्त होने के साथ रजौरा ग्राम प्रधान पद पर स्व. राज कुमार उर्फ पप्पू की पत्नी मीरा देवी का निर्विरोध प्रधान बनना तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ फोर्स के साथ डाले रहे डेरा

मदनपुर ब्लाक में प्रधान पद के नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सुरक्षा प्रबंध काफी सख्त था।सीओ सिरसागंज अजय चौहान एवं एसएचओ सिरसागंज सुनील कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ ब्लाक के बाहर डेरा डाले रहे। ताकि किसी प्रकार की विवाद की स्थिति नहीं बनने पाए। इसके साथ की वीडियोग्राफर की भी टीम मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed