{"_id":"5a9bef504f1c1bbd218b61a0","slug":"31520168784-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा बंजारा में पुलिस टीम पर हमला, भागकर जान बचाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरा बंजारा में पुलिस टीम पर हमला, भागकर जान बचाई
Updated Sun, 04 Mar 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव डेरा बंजारा में शनिवार की शाम तीन पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर जान बचाई। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस वालों पर शराब के नशे में अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष का कहना है कि गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस गई थी।
शनिवार की शाम को लहरा चौकी में तैनात कुछ पुलिसकर्मी गांव के कुछ लोगों के साथ डेरा बंजारा पहुंच गए। वहां किसी बात को लेकर ग्रामीणों से विवाद हुआ तो महिलाएं और पुरुष लाठी डंडा लेकर निकल आए। पुलिसकर्मियों व उनके साथ आए लोगों के साथ मारपीट कर दी। वहां से भागकर किसी तरह पुलिस वालों ने जान बचाई।
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। डेरा बंजारा के लोगों ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने बेवजह आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस वाले गांव लहरा के रहने वाले दबंग लोगों के साथ आकर अभद्रता कर रहे थे। मारपीट ग्रामीणों ने नहीं बल्कि पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज किया है। हालांकि मामले मेें थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी।