{"_id":"59ce92db4f1c1baa538b4ef1","slug":"31506710235-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में दंपति की तलाश में आई पंजाब पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मामले में दंपति की तलाश में आई पंजाब पुलिस
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। पंजाब के लुधियाना से पांच लाख की चोरी कर भागे दंपति की तलाश में पंजाब पुलिस पूरे दिन कवायद करती रही। दंपति के बारे में जानकारी नहीं होने पर पुलिस खाली हाथ लौट गई।
लुधियाना के सदर स्ट्रीट निवासी सरदार अर्जुन सिंह के फार्म हाउस पर ताराचंद्र और उनकी पत्नी सुषमा दो साल से नौकरी करते थे। उन्होंने अपना पता इंदिरा बाग कुरावली बताया था। उनका मालिक के घर आना जाना था।
अगस्त 2017 में चार लाख के जेवर और एक लाख रुपये की चोरी कर दंपति वहां से भाग निकले। मालिक की शिकायत पर लुधियाना सदर थाने के एएसआई प्रीतम सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, रंजीत सिंह दंपति की तलाश में मैनपुरी आए।
विज्ञापन
उनके साथ फार्म हाउस के मालिक, उनकी पत्नी बबली कौर, पुत्री हरप्रीत कौर भी आई थी। दंपति के फोटो साथ लेकर आई पंजाब पुलिस ने बिछवां, भोगांव के अलावा मैनपुरी शहर में भी पूरे दिन दंपति को तलाश किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
पूरे दिन की कवायद के बाद पंजाब पुलिस खाली हाथ लौट गई। बताया जा रहा कि मैनपुरी जिले में इंदिरा बाग नाम की कोई कालोनी, मोहल्ला या गांव नहीं है।