फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पत्नी से विवाहेतर संबंधों के शक में भाई की हत्या

पत्नी से विवाहेतर संबंधों के शक में भाई की हत्या

Thu, 06 Jul 2017 11:13 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से विवाहेतर संबंधों के शक में भाई की हत्या
murder
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के नगला कंस में बुधवार रात भाभी से विवाहेतर संबंधों के शक में बडे़ भाई ने छोटे भाई की फावडे़ से काटकर निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। बताते हैं कि दोनों भाई पंजाब में रहकर मजदूरी करते थे। पांच दिन पहले ही गांव लौटे थे। घटना की रिपोर्ट पिता ने बडे़ बेटे के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगला कंस निवासी धान सिंह के दो बेटे थे। बड़ा बेटा सादेश कुमार की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा आदेश कुमार (28) अभी अविवाहित था। सादेश के एक 13 वर्षीय पुत्री व पांच वर्षीय बेटा है। दोनों भाई पंजाब में रहकर मजदूरी कर रहे थे। इस बीच आदेश के विवाहेतर संबंध भाभी से हो गए थे। आदेश को शक होने पर उसने छोटे भाई को कई बार समझाया मगर वह नहीं माना। करीब पांच दिन पूर्व दोनों गांव वापस लौटे थे। बुधवार रात को आदेश घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। रात करीब 11 बजे सादेश ने उस पर फावडे़ से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। चीख पुकार सुनकर परिवारीजन जाग गए। आनन-फानन में आदेश को सैफई अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवारीजनों व ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। वहीं घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया। हत्या की रिपोर्ट मृतक के पिता धान सिंह ने आरोपी पुत्र सादेश के विरुद्ध दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed