फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3 dead in fire

डीजल टैंकर में लगी आग, तीन महिलाएं जिंदा जलीं

Thu, 17 Dec 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 17 Dec 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
3 dead in fire
दिल्ली-आगरा हाईवे पर बुधवार दोपहर डीजल लेकर आगरा जा रहे टैंकर के  हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे से टकराकर पलट गया। उसमें आग लग गई और टैंकर में बैठी तीन महिला सवारियां जिंदा जल गईं। चालक-क्लीनर समेत पांच लोग झुलस गए। लपटें इतनी विकराल थीं कि आसपास के लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। आग बुझाने और फिर से यातायात चालू करने में पुलिस को तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन


हादसा दोपहर करीब 12:25 बजे फरह थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा जाट के पास हुआ। आगरा के बरौली अहीर निवासी मंजू पत्नी श्रीकृष्ण, बबली पत्नी सुंदर, श्यामो पत्नी रामनाथ मौत हुई। यहीं की कुसमा पत्नी पप्पू, कमलेश पत्नी श्रीराम, सुशीला पत्नी बबुला, चालक जुगेंद्र निवासी बाजना नौहझील और क्लीनर बीनू झुलस गए। इन्हें आगरा-मथुरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जुगेंद्र रिफाइनरी के पास हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तेल डिपो से डीजल लेकर आगरा के लिए चला था। गेट नंबर नौ के बाहर उसने छह महिलाओं को टैंकर में बैठा लिया।
विज्ञापन


बताया गया कि रैपुराजाट के देवी मंदिर मोहल्ला के पास सर्विस लेन से गुजर रहे टैंकर काफी स्पीड में था। अनियंत्रित हुआ तो बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। डीजल सड़क पर फैलने लगा। बिजली तारों से निकली चिंगारी से फैले डीजल और टैंकर में आग लग गई। चालक, क्लीनर और तीन अन्य महिलाएं तो किसी तरह से निकल आईं, लेकिन बबली, मंजू और श्यामो टैंकर में रह गईं। आग इतनी भयंकर थी कि आधा किलोमीटर तक पूरे इलाके में धुआं छा गया। चपेट में आकर राजकुमार व जसवंत की दो भैंस व एक गाय मर गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन



एक्सप्रेस वे पर रोडवेज में लगी आग
मांट(मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को सुबह नोएडा से आगरा जा रही रोडवेज की सीएनजी बस में आग लग गई। चालक-परिचालक सहित दो दर्जन से अधिक यात्रियों ने कूदकर जान बचाई। बस अंबेडकर नगर निवासी राजेश कुमार उपाध्याय चला रहा था। बस में परिचालक और 26 सवारियां थीं। जाबरा टोल प्लाजा स्थित कैंटीन पर खाना खाने के बाद सुबह 11 बजे राजेश बस लेकर आगे चला। थाना मांट क्षेत्र में माइलस्टोन 103 के निकट गैस लीक होने से बस में आग लग गई। सूचना पर एक्सप्रेसवे और फायर स्टेशन से आई दमकलों नेआग बुझाई। यात्रियों को दूसरे वाहनों से आगरा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed