फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किशोरी के दुष्कर्म का आरोपी है बंदी

किशोरी के दुष्कर्म का आरोपी है बंदी

Mon, 11 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के दुष्कर्म का आरोपी है बंदी

विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कारागार में रविवार देर शाम फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश करने का आरोपी दलित किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। 15 अप्रैल 2016 में उसके विरुद्ध दन्नाहार थाने में मामला दर्ज किया गया था। सैफई में अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


रविवार देर शाम जिला कारागार के बैरक नंबर एक में दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध बंदी ने शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। दरअसल आरोपी राजीव उर्फ थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला केहरी का रहने वाला है। 2016 अप्रैल माह में उसके विरुद्ध 13 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने व दुष्कर्म का मामला थाना दन्नाहार थाने में दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन



घटनास्थल थाना घिरोर क्षेत्र का होने की वजह से मुकद्मा थाना घिरोर स्थानांतरित कर दिया गया। जिसकी जांच सीओ कुरावली को सौंपी गई थी। कुछ दिन बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से राजीव जेल में निरुद्ध चल रहा था। नवंबर माह में भी उसने जान देने की कोशिश की थी। जिसके बाद रविवार को भी उसने दोबारा फांसी लगाने की कोशिश की। जेलर शिवदास ने बताया कि सैफई में अब बंदी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed