फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   झूठी शान की खातिर ले ली बेटी की जान

झूठी शान की खातिर ले ली बेटी की जान

Mon, 10 Jul 2017 12:01 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
झूठी शान की खातिर ले ली बेटी की जान
Murder
आगरा।बरहन के एक गांव में शनिवार रात 18 वर्ष की युवती की हत्या करने के बाद आनन फानन में शव का दाह संस्कार कर दिया गया। रविवार सुबह चिता की राख भी गड्ढे में दबा दी गई। वारदात की वजह युवती का दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध होना बताई जा रही है। दोनों डेढ़ माह पहले घर छोड़कर चले गए थे। बाद में परिवारीजनों के दबाव में लौटे थे। पुलिस ने ही उन्हें परिवारीजनों के सुपुर्द किया था। इसके बावजूद युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस इसकी जानकारी होने पर भी हरकत में नहीं आई।
विज्ञापन


युवक कुशवाहा जाति का है। युवती क्षत्रिय समाज से थी। युवती के परिवारीजनों को दोनों के प्रेम संबंध बर्दाश्त नहीं थे। इसके चलते दोनों गांव से चले गए थे। गांव के मौअज्जिज लोगों ने युवक के परिवार पर दबाव बनाया। पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया। इसकी जानकारी होने पर युवक युवती लौट आए। युवती थाने में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। तब पुलिस ने ही उसे परिवारीजनों के सुपुर्द किया था।
विज्ञापन


इसके बाद युवक घर छोड़कर चला गया। गांव के लोगों ने बताया कि युवती को हल्का सा बुखार आने पर शनिवार की रात उसके परिवारीजन बरहन के आंवलखेड़ा रोड स्थित एक झोलाछाप के पास ले गए। उसे बेहोशी का इंजेक्शन लगवाया। घर ले जाकर युवती को गला दबाकर मार दिया। रात में ही खेत पर उसके शव को जला दिया। गांव में इसकी चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है, जांच करा रहे हैं
बरहन थाना के प्रभारी का कहना है कि उन्होंने शनिवार की रात ही चार्ज लिया है। घटना की सूचना थाना पर नहीं आई। उनके पास फोन आया है। वह इसकी जांच करा रहे हैं।


थाने से जानकारी नहीं मिली
एसपी पश्चिम अखिलेश नारायण का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। थाना पुलिस से घटना की जानकारी नहीं मिली है। पता करा रहे हैं कि यह क्या मामला है। अगर सही हुआ तो कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed