फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सफाईकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

सफाईकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 30 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सफाईकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी सफाईकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह जगतपुर परौंख गांव के समीप पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी ज्ञान सिंह कठेरिया एटा के अलीगंज क्षेत्र में गांव कुडा में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। गुरुवार की शाम उसने पुत्र को फोन कर घर आने की सूचना दी। काफी देर हो जाने पर जब पुत्र ने फोन किया तो ज्ञान सिंह ने बताया कि उसे किसी ने जहर खिला दिया है।
विज्ञापन


वह जगतपुर परौंखा के समीप बगिया में पड़ा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंचे। काफी देर तलाश करने के बाद रात करीब 9.30 बजे ज्ञान सिंह बेहोशी की हालत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां चिकित्सकों ने जांच करते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed