{"_id":"5b6497414f1c1b49778b5dff","slug":"191533318977-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार लुटेरों ने मुनीम से नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार लुटेरों ने मुनीम से नकदी लूटी
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड पर बाइक सवार लुटेरों ने मारपीट कर मुनीम से नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। शहर के घी कारोबारी नीरज गुप्ता के मुनीम यशपाल सिंह चौहान निवासी छपट्टी रोज की तरह दुकानों से कैश कलेक्शन करके साइकिल से दुकान वापस लौट रहे थे। शुक्रवार रात करीब पौने नौ बजे जैसे ही वह स्टेशन रोड पर मदर टेरेसा स्कूल के पास पहुंचे तभी पीछे से पल्सर पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार बाइक सवार एक युवक के हाथ में तमंचा लिए था। गाड़ी से उतरकर उसने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे वह और उनकी साइकिल सड़क पर गिर पड़ी। वह कुछ कर पाते इससे पहले ही लुटेरे बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में करीब 25 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। पीड़ित ने आसपास के लोगों की मदद से सूचना पुलिस और व्यापारी नीरज गुप्ता को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। हालांकि लुटेरों का पता नहीं चल सका।