फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाई को पकड़ने पर भड़के बंदी, पेशी पर जाने से इनकार

भाई को पकड़ने पर भड़के बंदी, पेशी पर जाने से इनकार

Tue, 22 May 2018 07:12 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
भाई को पकड़ने पर भड़के बंदी, पेशी पर जाने से  इनकार
मैनपुरी। न्यायालय परिसर में घूम रहे एक बंदी के भाई को हिरासत में लेने से पेशी पर आए बंदी भड़क गए। दीवानी हवालात में बंदियों ने नारेबाजी करते हुए पेशी पर जाने से मना कर दिया। मामले की जानकारी हुई तो थाना पुलिस में खलबली मच गई। सीओ सिटी ने बंदियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में पुलिस ने युवक को बंदियों के सामने लगाकर छोड़। इसके बाद बंदी पेशी पर जाने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला हीरे निवासी रविंद्र सिंह करीब तीन वर्ष से दहेज हत्या के मामले में जिला कारागार में बंदी है। कुछ समय पूर्व ही उसकी मां मीरा देवी को जमानत मिली है। मंगलवार को रविंद्र जेल से दीवानी हवालात लाया गया था। दहेज हत्या के मामले में उसकी पेशी थी। वहीं मां मीरा देवी और चचेरा भाई संजय मिलने आया था। दीवानी परिसर में चेकिंग के दौरान बंदी के चचेरे भाई को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। जब इस बात की जानकारी रविंद्र को हुई तो उसने साथी बंदियों को जानकारी दी।
विज्ञापन


दोपहर करीब दो बजे पुलिस की मनमानी कार्रवाई से बंदियों का गुस्सा भड़क गया। हवालात में युवक को छोड़ जाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बंदी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जानकारी होने के बद सीओ सिटी राकेश पांडेय पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। बंदियों से बात कि तो वह युवक को छोड़ने मांग करने लगे। बंदी कुछ भी सुनना नहीं चाहते थे। सीओ सिटी ने युवक को पकड़े जाने के बारे में जानकारी ली। कुछ देर बाद कोतवाली पुलिस युवक को दीवानी हवालात लेकर आई। बंदियों के सामने ही युवक को छोड़ा गया। इसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ। करीब एक घंटा तक चले हंगामे के दौरान दीवानी परिसर में तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed