फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टावर लगवाने के नाम पर ठगी

टावर लगवाने के नाम पर ठगी

Sun, 03 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
टावर लगवाने के नाम पर ठगी
Mobile tower
किशनी (मैनपुरी)। गांव अरसारा निवासी एक युवक को टावर लगवाने का लालच देकर हजारों रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी, पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रविवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगरिया अरसारा निवासी देवेंद्र कुुमार के पास आठ जून को एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसकी जमीन पर टावर लगवाया जाएगा। अगर वह इसके लिए तैयार है तो वह आगे की प्रक्रिया शुरू करे। जमीन पर मोबाइल टावर लगाए जाने की बात सुनकर वह तैयार हो गया।
विज्ञापन


फोन करने वाले व्यक्ति ने पहली किस्त में 800 रुपये उसके बाद 21,500, 25,000 और फिर 10 हजार रुपये बताए गए खाते में जमा कराए। पर, अब तक न तो कोई टावर लगा न हीं कोई जानकारी लेने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी की जानकारी होने के बाद वह बैंक गया तो पता चला कि जिस खाते में रुपये जमा किए हैं। वह किसी धनुष चंदेकर के नाम पर है। ठगी का शिकार होने के बाद उसने कई बार थाने और उच्चाधिकारियों से रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। पर, उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी।


न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सोहन लाल, मोहन प्रीत, सोभित देशमुख, धनुष चंदेलकर निवासी 10 फेस-8 हरनया तहसील चिंचौली जिला बैतूल मध्यप्रदेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed