फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   करवा चौथ के दिन ही पत्नी को दोस्त के हवाले किया

करवा चौथ के दिन ही पत्नी को दोस्त के हवाले किया

Mon, 09 Oct 2017 11:12 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
करवा चौथ के दिन ही पत्नी को दोस्त के हवाले किया
गैंगरेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
बेवर(मैनपुरी)। क्षेत्र के एक गांव में करवाचौथ के दिन पति ने ही महिला को दोस्त को सौंप दिया। पति की मौजूदगी में दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पति ने किसी से शिकायत करने पर महिला और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। सोमवार सुबह वह किसी तरह पति के चंगुल से निकल कर थाने पहुंची। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जनपद इटावा के एक गांव निवासी युवती की शादी 18 अप्रैल 2017 को थाना बेवर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के चार दिन बाद चौथी पर युवती घर चली गई। इसके बाद उसे कोई भी बुलाने नहीं गया। करवाचौथ के एक दिन पूर्व पति व उसके पिता उसे ससुराल लेकर आए थे।
विज्ञापन


रविवार को विवाहिता करवाचौथ के त्योहार के लिए तैयार हुई। पूजा से पहले ही पति का एक दोस्त भी आ गया। दोस्त के आने के बाद पति ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे तमंचा दिखाकर दोस्त के साथ रात गुजारने को मजबूर किया। इसके बाद दोस्त और पत्नी को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने विवाहिता के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। बाद में पति ने किसी को बात बताने पर महिला और भाई को जान से मारने की धमकी दी। सोमवार सुबह किसी तरह विवाहिता घर से निकल कर मां के पास पहुंची। उन्हें पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।


जिसके बाद परिवारीजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। थाने में तहरीर देकर आरोपी पति व दुष्कर्म करने वाले दोस्त के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed