फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चांदी कारीगर लापता

दस किलोग्राम चांदी की पायल सहित कारीगर लापता

Fri, 15 Feb 2019 07:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Feb 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
चांदी कारीगर लापता
missing - फोटो : amar ujala
आगरा के नाई की मंडी से चांदी कारीगर विवेक लापता हो गया। वह दस किलोग्राम चांदी की पायल सराफ को देने निकला था। परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। उसका स्कूटर भी नहीं मिला है।
विज्ञापन


हलका मदन, नाई की मंडी निवासी विवेक वर्मा (22) पुत्र अजय कुमार वर्मा सराफ से चांदी लाकर पायल बनाने का काम करता है। परिजनों ने बताया कि वह किनारी बाजार के सराफ ऋषभ की दस किलोग्राम चांदी लेकर आया था। 12 फरवरी को पायल देने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


विवेक न तो सराफ के पास पहुंचा और न ही घर आया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। उसका स्कूटर भी नहीं मिला है। परिजनों ने दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां पता किया, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं लग सकी। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। विवेक के तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन विवेक के साथ अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। विवेक के बड़े भाई दीपू वर्मा और विकास ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने डौकी क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने की जानकारी दी। इस पर वह पोस्टमार्टम हाउस आ गए। मगर, वह विवेक नहीं था। पुलिस का कहना है कि चांदी कारीगर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed