फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अगवा कर लूट की वारदात मारपीट में दर्ज हुई

अगवा कर लूट की वारदात मारपीट में दर्ज हुई

Fri, 27 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
अगवा कर लूट की वारदात मारपीट में दर्ज हुई

विज्ञापन
मैनपुरी। कानपुर से सगाई समारोह से घर वापस लौट रहे लोगों को एलाऊ क्षेत्र में बुधवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों ने पीटकर अगवा कर लिया। महिलाओं के जेवर और नकदी लूटने के बाद रास्ते में उतार कर भाग निकले। मामले में पुलिस ने सिर्फ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।


थाना क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी शिवकुमार बुधवार को पुत्र विक्की की गोद भराई के लिए वैन से परिवारीजनों के साथ कानपुर गए थे। रात को लौटते समय रास्ते में बोलेरो सवार लोगों ने एलाऊ क्षेत्र में ओवरटेक कर वैन को रोक ली। वैन में सवार महिलाओं सहित सभी को बोलेरो में जबरदस्ती बैठा लिया। रास्ते में महिलाओं के जेवर व नकदी लूटने के बाद सभी को उतारकर भाग गए।
विज्ञापन



इस दौरान टक्कर मारकर वैन को भी क्षतिग्रस्त भी कर दिया गया था। घटना की तहरीर पीड़ित ने थाने में दी। पर, अपहरण लूट की इस घटना में पुलिस ने सिर्फ मारपीट दर्ज किया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें मारपीट किए जाने की तहरीर मिली थी। जिस पर अभियोग पंजीकृत कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed