{"_id":"595d27924f1c1b55038b46ef","slug":"171499277202-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की जांच आगरा स्थानांतरित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व विधायक की जांच आगरा स्थानांतरित
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
police demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भाजपा के पूर्व विधायक के सिनेमा हाल पर छापा मारने वाले पुलिस अधिकारी के स्थानांतरण की संस्तुति शासन स्तर से की गई है। यही नहीं पूरी जांच भी मैनपुरी से आगरा स्थानांतरित कर दी गई है। जबकि आरोपी पूर्व विधायक अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
लगभग तीन माह पहले छह अप्रैल को भाजपा नेता और भोगांव से पूर्व विधायक शिवराज सिंह चौहान के के बेवर स्थित सिनेमाहाल पर पुलिस ने छापा मारा था। वहां पर बड़े पैमाने पर नकली शराब बनती मिली थी। मौके से शराब बनाने के उपकरण और अन्य सामान भी मिला था। चूंकि सिनेमा हाल पूर्व विधायक का था इसलिए उनके समेत पांच लोगों को भी मौके से भागे हुए लोगों में आरोपी बनाया गया था। तभी से पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा था कि मामले को समाप्त कर दिया जाए। जब दबाव काम नहीं आया तो लखनऊ पहुंचकर सेटिंग बनाई गई। इसका परिणाम यह हुआ कि मामले की जांच मैनपुरी से हटाकर आईजी आगरा के यहां स्थानांतरित करा दी गई।
पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने वाले इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र पांडेय के स्थानांतरण की भी संस्तुति कर दी गई।
सूत्रों की मानें तो एडीजी लोक शिकायत विजय सिंह मीणा के निर्देश पर यह जांच स्थानांतरित हुई है। एसपी राजेश एस ने बताया कि जांच का स्थानांतरण शासन के निर्देश पर हुआ है।