फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भांग से भरी ट्रॉली हाईवे पर पलटी, दो घंटे मार्ग बाधित

भांग से भरी ट्रॉली हाईवे पर पलटी, दो घंटे मार्ग बाधित

Wed, 21 Jun 2017 11:45 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
भांग से भरी ट्रॉली हाईवे पर पलटी, दो घंटे मार्ग बाधित
police - फोटो : Demo Pic
चौमुंहा/जैंत(मथुरा)। रिपोर्टिंग चौकी जैंत क्षेत्र में हाईवे पर अवैध रूप से ले जाई जा रही भांग से भरी ट्रॉली पलट गई। भांग तस्कर सड़क पर पलटी ट्राली को छोड़ ट्रैक्टर को लेकर भाग गए। ट्रॉली में भरी भांग सड़क पर फैल गई। इससे दो घंटे तक मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन



मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। भांग की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। ट्राली में लगभग 30 कुंतल भांग भरी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राली को क्रेन से हटवा कर हाईवे साफ कराया।
विज्ञापन



गांव छटीकरा में पुल के नीचे हाईवे पर कई गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी भरा है। बुधवार की सुबह चार बजे मथुरा से दिल्ली की ओर ट्रैक्टर-ट्राली से भांग तस्कर भांग ले जा रहे थे। ट्राली में 30 कुंतल भांग भरी थी। तभी छटीकरा पर सड़क में हुए गड्ढे में फंस कर ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे भांग सड़क पर बिखर गई। राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। वाहन गलत दिशा निकलने लगे, इससे दूसरी ओर भी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भांग को कब्जे में लेकर क्रेन से ट्रॉली को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed