फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पुलिस हुई निष्क्रिय तो बदमाश हुए सक्रिय

पुलिस हुई निष्क्रिय तो बदमाश हुए सक्रिय

Sun, 01 Apr 2018 11:11 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हुई निष्क्रिय तो बदमाश हुए सक्रिय
police - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र स्थित देवी रोड पर एक बार फिर से अराजकतत्व सक्रिय हो रहे हैं। पुलिस की ओर से कोई ध्यान न देने से मार्ग पर आपराधिक घटनाएं बढ़ गई हैं। देवी रोड पर जहान सिंह नाम के बदमाश ने कई वर्ष पूर्व दुकानदारों से गुंडा टैक्स वसूलने की शुरुआत की थी। आतंक के चलते पूरा रोड उससे कांपता था। आखिरकार एक दिन जहान सिंह की बीच बाजार में गोली मारकर हत्या करवा दी गई।
विज्ञापन


देवी रोड पर रहने वाला एक पूरा परिवार ही बदमाश बनने की राह पर चल पड़ा। आज उस परिवार का आस्तित्व लगभग खत्म होने के कगार पर है। वर्ष 2014 में शार्प शूटर खन्ना ने जब अपराध का रास्ता छोड़कर एक परचून की दुकान चलानी चाही तो उसकी दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। यह विवाद यहीं शांत नहीं हुआ। भाई रवि ने शव पर खून का बदला खून की कसम खाई और मदार दरवाजा पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाई के हत्यारोपी अनिल राजपूत व निर्दोष चालक की हत्या कर दी थी। हत्याकांड में घायल एक व्यक्ति अभी भी कोमा की हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed