फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बहन को एक लाख में बेचा, मेरा भी करना चाहता है सौदा

बहन को एक लाख में बेचा, मेरा भी करना चाहता है सौदा

Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बहन को एक लाख में बेचा, मेरा भी करना चाहता है सौदा
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में मौसी के घर रह रही एक किशोरी ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पिता जुआ और शराब की लत को पूरा करने के लिए उसका सौदा करना चाहता है। बड़ी बहन को भी वह एक उम्रदराज को एक लाख रुपये में बेच चुका है। वहीं, पिता अब मौसा-मौसी पर झूठे आरोप लगाकर उसे वापस ले जाना चाहता है। एएसपी ने मामले की जांच सीओ भोगांव को सौंपी है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र की रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा वर्तमान में थाना भोगांव क्षेत्र निवासी मौसा-मौसी के यहां रह रही है। बुधवार को किशोरी रिश्तेदारों के साथ एएसपी ओमप्रकाश सिंह से मिलने पहुंची। उन्हें प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया कि पिता शराब, जुआ और हर बुरा काम करता है। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी थी।
विज्ञापन


एक बहन का जबरदस्ती तलाक कर पिता ने एक उम्रदराज व्यक्ति को एक लाख रुपये में बेच दिया। उस पर भी गलत काम कराने का दबाव बनाने लगे। पिता ने उसका भी सौदा किसी से दो लाख रुपये में कर दिया। जानकारी होने के बाद वह भागकर अपने भोगांव निवासी मौसा के घर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता अब मौसा व अन्य रिश्तेदारों के विरुद्ध झूठे और गंदे आरोप लगाकर प्रार्थना-पत्र दे रहा है। वह उसे वापस ले जाकर बेचना चाहता है। उसने मां पर भी पिता के गलत कामों में सहयोग करने का आरोप लगाया है। किशोरी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने मामले की जांच सीओ भोगांव परमानंद पांडेय को सौंपी है। साथ ही कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।


किशोरी के साथ शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंची रिश्तेदार महिला ने कहा है कि अगर उसके पति पर लगाए गए झूठे और गंदे आरोप वापस नहीं लिए गए तो वह तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेगी। उसका कहना था कि पीड़िता उनके साथ रह रही है। वहीं उसके पिता गंदे आरोप लगा रहे हैं। कई शिकायतें भी दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed