{"_id":"597395c74f1c1b39138b4673","slug":"161500747207-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोगी पसंद न आने पर फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोगी पसंद न आने पर फायरिंग
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की राइफल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर शुक्रवार रात को पुत्री के ससुरालीजनों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। रात में गोलियां चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। घरों के खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। तीन आरोपियों को लाइसेंसी राइफल व कार सहित दबोच लिया। पीड़ित के मुताबिक शादी के बाद सावनी भेजी थी। इसी से नाराज होकर बहन के ससुरालीजनों ने फोन पर गाली-गलौज करने के बाद घर आकर जानलेवा हमला किया। शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा है।
आगरा रोड पर जीआईसी स्कूल के सामने किराए के मकान में रह रहे पिंकू यादव ने छह फरवरी 2017 को बहन की शादी थाना घिरोर क्षेत्र के गांव ककरेट निवासी आलोक के साथ की थी। पिंकू ने सावन पर बहन के घर सावनी भेजी थी जिसे देखकर पति व ससुरालीजन नाराज थे। शुक्रवार को फोन कर गाली-गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दी थी। शुक्रवार रात को आलोक पिता सर्वेश व अमित के साथ कार से पिंकू के आगरा रोड स्थित घर पर आ पहुंचे। आते ही उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट करने के साथ ही लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी।
अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। घरों के खिड़की दरवाजे बंद कर लिया। हमले में पिंकू बाल-बाल बच गया। उसने तुरंत ही फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आलोक, सर्वेश और अमित को गिरफ्तार कर लिया। लाइसेंसी राइफल व कार को भी कब्जे में ले लिया।