फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   पीएम के विरुद्ध आपतिजनक टिप्पणी से गर्माया माहौल

पीएम के विरुद्ध आपतिजनक टिप्पणी से गर्माया माहौल

Wed, 20 Feb 2019 10:55 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
पीएम के विरुद्ध आपतिजनक टिप्पणी से गर्माया माहौल
pm narendra modi - फोटो : demo pic
किशनी(मैनपुरी)। एक युवक ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी होने के बाद भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने को लेकर तहरीर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने मंगलवार को फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की। इसमें आतंकी हाफिज सईद के साथ फोटो को साझा किया गया। जब फेसबुक पर लोगों ने इसका विरोध किया तो अभद्रता पर उतारू हो गया। जब इसकी जानकारी भाजपाइयों को हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौतम चौहान ने युवक रवि जाटव के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। मामला एसपी अजय शंकर राय के संज्ञान में आया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। सीओ प्रयांक जैन का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed