{"_id":"5c66ca9fbdec22738563eae9","slug":"1550240521105-agra-dehat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाही देने से रोकने के लिए की गई थी युवक की हत्या, पांच लोग नामजद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाही देने से रोकने के लिए की गई थी युवक की हत्या, पांच लोग नामजद
Fri, 15 Feb 2019 07:50 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर औरैया निवासी रविंद्र की हत्या उसे एक मामले में गवाही देने से रोकने के लिए की गई थी। गुरुवार की रात गांव सिकरारा के पास हुई घटना में फायरिंग में मृतक के बहनोई रमेश चंद्र घायल हैं। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
डौकी थाना क्षेत्र के हौंद गांव निवासी रमेश चंद्र के पुत्र जितेंद्र ने बताया कि उसके पिता और मामा रविंद्र निवासी अजीतमल, औरैया के साथ कार से आ रहे थे। सिकरारा सर्विस रोड पर रामप्रकाश, गब्बर पुत्रगण राम खिलाड़ी, सतीश पुत्र भरत निवासी हौद बरौली गुर्जर, रनवीर पुत्र रामबाबू निवासी ठार पारौली बरौली गुर्जर डौकी ने उनको रोककर मुकदमे में गवाही देने से मना किया। इसी पर विवाद हुआ।
राम प्रकाश और गब्बर ने गोली चला दी। रविंद्र को गोली लगी, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रमेश चंद्र घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विपक्षियों के साथ पीड़ित परिवार का पुराना विवाद है।