फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, सिपाही बैठाया

पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, सिपाही बैठाया

Tue, 28 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। रिफाइनरी के गांव कोयला अलीपुर में सोमवार की रात में छेड़छाड़ के आरोपियों के घरों पर दबिश देने गए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। महिलाओं का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में धुत थे। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से अभद्रता भी की। शोर सुनकर ग्रामीण आए तो पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। एक सिपाही को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी के गांव कोयला अलीपुर निवासी रूपकिशोर ने 15 दिन पहले छेड़छाड़ का मुकदमा लोकेश, विनोद और छोटू के खिलाफ दर्ज कराया था। सोमवार की रात रिफाइनरी पुलिस दबिश को पहुंची। आरोपियों के परिजनों को आरोप है कि नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने मारपीट भी की। शोर होने पर आए ग्रामीणों को देख पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए, पर एक सिपाही हत्थे चढ़ गया। काफी देर तक सिपाही को बैठाए रखा। अतिरिक्त पुलिस पहुंचने पर उसे ग्रामीणों ने छोड़ा। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह का कहना है कि दबिश को पुलिस गई थी। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की है। पुलिसकर्मियों ने कोई अभद्रता नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed