फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 18 Jul 2018 05:08 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
ध्यानार्थ: बदायूं
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
तीन महीने की गर्भवती थी मृतका, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मांट(मथुरा)। मांट के गांव जैंसवां में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका तीन महीने की गर्भवती थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ थाना मांट में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बदायूं के कछला निवासी कप्तान सिंह की बेटी सुषमा (20) का विवाह थाना मांट के गांव जैंसवा निवासी लौहरे सिंह के बेटे राजेश से पांच महीने पहले हुआ था। मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विवाहिता की मौत की खबर पर मायके वाले भी गांव पहुंच गए। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा ने बताया कि महिला तीन महीने की गर्भवती थी। प्रथम दृष्टया विवाहिता की मौत अधिक ब्लीडिंग के चलते हुई है। बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो सकेगा।
विज्ञापन


18 को घर से विदा की, 18 को जिंदगी से किया रुखसत
मांट। बुधवार को सुषमा का अंतिम संस्कार यमुनापार लक्ष्मीनगर पर किया गया। मृतका के भाई सत्यदेव ने बताया कि 18 फरवरी 2018 को अपने घर से बहन को विदा किया था। उन्हें क्या पता था कि इसी 18 जुलाई को उसको जिंदगी से विदा करना पड़ेगा। मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed