फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   नोटिस की तामील में पुलिस बरतती है लापरवाही

नोटिस की तामील में पुलिस बरतती है लापरवाही

Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
नोटिस की तामील में पुलिस बरतती है  लापरवाही
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में मध्यस्थों की बैठक हुई। मध्यस्थों ने शिकायतें दर्ज कराईं। मध्यस्थता केंद्र से भेजे गए नोटिसों की तामील में पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने से पत्रावलियों के निस्तारण में विलंब पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजे जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में मध्यस्थों ने कहा कि केंद्र में सुलह समझौते के लिए महिला थाना और न्यायालयों से कम फाइलें आ रही हैं। वहां से अधिक से अधिक फाइलें आनी चाहिए। महिला थाने से आने वाली फाइलें पूरी नहीं होती हैं। केंद्र से भेजे जाने वाले नोटिसों की संबंधित थाने की पुलिस तामील नहीं कराती है। पक्षकारों के नहीं आने पर फाइलों को संबंधित न्यायालयों और महिला थाने में वापस भेजा जाए।
विज्ञापन


मध्यस्थता केंद्र के बाहर सुरक्षा के लिहाज से महिला और पुरुष कांस्टेबल तैनात किए जाएं। प्राधिकरण सचिव ने कहा समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखा जाएगा। मध्यस्थता एवं सुलह समझौता केंद्र की बैठक प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मध्यस्थ विनीता भदौरिया, रीता नैयर, शैलेंद्री राजपूत, राकेश सोती, वीरपाल सिंह राठौर, चंद्रभान सिंह यादव, जगदीश सिंह यादव, विजय कुमार मिश्रा, दिनेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed