फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सदर में कारोबारी से सवालाख की लूट

सदर में कारोबारी से सवालाख की लूट

Mon, 26 Jun 2017 01:06 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
सदर में कारोबारी से सवालाख की लूट
demo pic
आगरा। सदर में मधुनगर कालोनी के पास रविवार रात करीब 11 बजे कारोबारी अनुज राठी से सवा लाख कैश और स्कूटर लूट लिया गया। वह सदर से अपनी कपड़े की दुकान बंद करके मधुनगर की कमांडर कालोनी स्थित अपने घर जा रहे थे। दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने तमंचों के बल पर उनके साथ लूटपाट की। विरोध करने पर उन्हें बेरहमी से पीटा। इसके बाद बदमाश तमंचे लहराते हुए आराम से भाग निकले।
विज्ञापन


अनुज राठी के पास दो बैग थे। वह स्कूटर ( संख्या यूपी 80 बीएच 2100) से घर जा रहे थे। बैग में चेकबुक, चाभियां और लगभग सवा लाख कैश था। मधुनगर में पुलिया के पास पहुंचते ही बदमाशों ने घेर लिया। तीन बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए। उनके साथी लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन


अनुज ने विरोध किया, बैग नहीं छोड़े। इस पर बदमाशों ने उन्हें पीटा। इसकेबाद स्कूटर और दोनों बैग लूट लिए। बदमाशों ने नकाब ओढ़ रखे थे। लूटपाट के बाद वे भाग निकले। शहर में बाइकर्स गैंग लगातार वारदात कर रहा है। सदर में सबसे ज्यादा घटनाएं होती हैं। इसके अलावा तीन दिन पहले बाइकर्स गैंग के बदमाश ने ही शादी समारोह में दूल्हे के फूफा से 60 हजार रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चक्कर कटवाए
अनुज राठी की सूचना पर बदमाशों का पीछा करने के बजाय पुलिस ने उन्हें थाना और चौकी के चक्कर कटवाए। वह पहले गोपाल नगर पुलिस चौकी पहुंचे। यहां से उनसे कहा गया कि मधु नगर में कोबरा के सिपाही खड़े होंगे, वहां जाओ। वह कोबरा के पास गए। वहां सिपाहियों ने कहा कि घटना की तहरीर थाना सदर में दो। इस पर वह सदर थाना पहुंचे और तहरीर दी। इतनी देर में बदमाश बहुत दूर निकल गए। पुलिस ने उनका पीछा नहीं किया।

ईद पर चौकसी की पोल खुली
दिन में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। ईद के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट किया गया है। रात की घटना ने इस अलर्ट की पोल खोल दी। पुलिस कहीं भी सक्रिय नजर नहीं आई। इतनी बड़ी लूट हो गई, वहां पुलिस नहीं थी। बदमाश लूटकर भाग गए, पुलिस कहीं नहीं थी।


रोज की कहानी बन गया सीमा विवाद
कभी दो चौकियों के बीच तो कभी थानों केबीच, सीमा विवाद पुलिस में रोज की कहानी हो गया है। इस वारदात में गोपाल नगर चौकी ने घटना क्षेत्र मधुनगर कोबरा का बता दिया। इससे पहले ट्रक ड्राइवर से 40 हजार की लूट पर एत्मादपुर और एत्माद्दौला थाना में सीमा विवाद हुआ था। इससे पहले आठ किलो चांदी लूट पर सिकंदरा और बल्देव थाना में सीमा विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed