{"_id":"59a9a92a4f1c1be8278b4cab","slug":"15042911245-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन से छह माह की बच्ची चोरी, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंक्शन से छह माह की बच्ची चोरी, हड़कंप
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शुक्रवार की रात को मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नौ से छह माह की बच्ची चोरी होने से हड़कंप मच गया। यह बच्ची मेलों में खिलौने बेचने वाले परिवार की है। तीन दिन से इस परिवार ने प्लेटफार्म पर डेरा डाल रखा था। जीआरपी ने बच्ची की तलाश की, पर कोई सुराग नहीं लगा।
कासगंज के गांव नदरई निवासी इमरान पुत्र बच्चू सिंह मेले में खानपान व खिलौने की ठेल लगाते हैं। राजस्थान के गौंगामेंडी में लगे जाहरवीर मेले से लौटकर वह परिवार सहित मथुरा आ गए थे। इमरान के साथ नदरई के तीन और परिवार 12 बच्चों के साथ तीन दिन से जंक्शन के प्लेटफार्म नौ के आगरा एंड पर रुके थे।
शुक्रवार सायं को इमरान की छह महीने की बेटी रोशनी नहीं दिखी तो परिवार के लोगों ने खोजबीन की। इमरान का आरोप है कि उसकी बेटी को अंधेरे में कोई युवक चुरा ले गया है।
विज्ञापन
बच्ची चोरी होने की सूचना जीआरपी को दी है। जीआरपी ने बच्ची की तलाश की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जीआरपी प्रभारी अवनीश कौशिक ने बताया कि बालिका की खोजबीन की जा रही है।