{"_id":"59a9a9274f1c1b5b738b4b74","slug":"15042911204-mathura-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध महिला के घर में घुसकर मजदूर ने किये हजारों पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध महिला के घर में घुसकर मजदूर ने किये हजारों पार
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। नगर के श्यामकुटी क्षेत्र स्थित तुलसी विहार कॉलोनी निवासी एक वृद्ध महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक मजदूर पर पांच हजार रुपये और मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर दी।
महिला ओमवती ने बताया हीरा नाम का मजदूर उसके पास वाले घर में मजदूरी करता था। आरोप है कि गुरुवार देर रात हीरा उसके घर में घुस आया और अलमारी पर रखे मोबाइल पांच हजार रुपये पार कर दिए। खटपट की आवाज सुन ओमवती की आंख खुली तो वो दीवार फांदकर घर से निकल गया।
सुबह होते ही ओमवती ने पूरी जानकारी स्थानीय निवासी पंकज बाबा को दी जिसके बाद पंकज ने हीरा के पास जाकर उसे सभा में उपस्थित होने की बात कही। आरोप है कि हीरा से जैसे ही घटना के बारे में पूछा तो उसने पंकज बाबा, हेमलता शर्मा व एक अन्य व्यक्ति पर लाठी से वार कर दिया जिससे हेमलता शर्मा के हाथ पर चोट आई।
विज्ञापन
हेमलता शर्मा ने बताया आरोपी ने चोरी के आरोप से बचने के लिए अपने सिर पर पत्थर मारकर खुद को चोटिल कर लिया और कोतवाली जाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देकर फरार हो गया।