{"_id":"5980c0174f1c1b3a568b469d","slug":"150161009620-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट को पीटा फिर शव रखकर रोड कर दिया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फार्मासिस्ट को पीटा फिर शव रखकर रोड कर दिया जाम
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
देवी रोड पर लगाया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के नगला कीरत निवासी युवक का शव सोमवार को फांसी पर लटका मिला था, सूचना पर पहुुंचे परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना बताया गया तो परिवारीजनों ने आपा खो दिया और फार्मासिस्ट को पीटा और शव ईशन नदी के पुल पर रखकर जाम लगा दिया।
दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ी भीड़ को कई थानों की पुलिस ने लाठियां भटकार कर करीब दो घंटे बाद भगाया। एसडीएम ने परिवारीजनों को दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया।
कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर कालोनी निवासी युवक नीरज जाटव का शव सोमवार को मैनपुरी कुरावली मार्ग पर एक पेड़ पर फांसी पर लटका मिला था। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। उनका कहना था कि जुए में दो लाख रुपये जीतने के बाद साथियों ने उसकी हत्या की है। बाइक भी ले गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगना आने पर परिवारीजनों ने चिकित्सक और स्टाफ पर झूठी रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस को घेर लिया और फार्मासिस्ट ग्रीशचंद्र को कमरे से खींचकर पीट दिया।
भीड़ उग्र होते देख स्टाफ इधर-उधर छिप गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने फार्मासिस्ट को बचाया। इसके बाद परिवारीजन शव लेकर ईशन नदी के पुल पहुंच गए और मार्ग जाम कर दिया।
सूचना पर कोतवाली पुलिस और कई थानों की पुलिस पहुंच गई। इस दौरान पुलिस और लोगों में झड़प भी हुई। गुस्साए लोग दोबारा से पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम अमित सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया लेकिन वह नहीं माने।
अंत में पुलिस को लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। बाद में परिवारीजन शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, लेकिन फिर दोबारा पोस्टमार्टम न कराने की कहकर शव को ले गए। फार्मासिस्ट ने चार लोगों के नामजद करते हुए 40-50 लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
दोबारा पोस्टमार्टम की मांग करते हुए परिवारीजनों और लोगों ने जाम लगाया था। पुलिस ने दोबारा पोस्टमार्टम को कहा था, लेकिन घरवालों ने अंतिम समय पर दोबारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को ले गए।
- परमानंद पांडेय, क्षेत्राधिकारी नगर