{"_id":"5b312a7c4f1c1b36208b5032","slug":"141529948796-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के कर्मचारियों से 1.95 लाख कैश लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग के कर्मचारियों से 1.95 लाख कैश लूटा
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। दफ्तर में कैश जमा करने जा रहे बिजली विभाग के कर्मचारियों को बदमाशों से तमंचों की दम पर लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। एसपी सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।
बिजली बिल जमा करने के लिए विद्युत विभाग का करहल रोड पर कैश काउंटर है। दिनभर बिजली बकाया जमा करने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी टीजे टू अनिल कुमार निवासी नगल रते व कंप्यूटर ऑपरेटर रोहित निवासी करहल रोड सोमवार शाम करीब पांच बजे बिजली दफ्तर जा रहे थे। दोनों बाइक से जैसे ही माल गोदाम के पास पहुंचे तभी पहले से मौजूद तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ितों के अनुसार दो लुटेरों ने तमंचा लगाकर मारपीट करते हुए रुपये से भरा बैग लूट लिया। बैग में 1.95 लाख रुपये सरकारी कैश था। लूट के बाद लुटेरे फरार हो गए।
जानकारी मिलने के बाद एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिटी राकेश पांडेय और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने लूट का शिकार हुए कर्मचारियों से भी पूछताछ की। एसपी ने बताया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।