फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   आग में झुलसे मजदूर की उपचार के दौरान मौत

आग में झुलसे मजदूर की उपचार के दौरान मौत

Thu, 19 Apr 2018 10:14 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
आग में झुलसे मजदूर की उपचार के दौरान  मौत
मैनपुरी-कुरावली। चार दिन पूर्व गांव फतेहजंगपुर में आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे मजदूर की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। फतेहजंगपुर गांव निवासी 35 वर्षीय नेम सिंह उर्फ पप्पू मेहनत मजदूरी कर पत्नी और बच्चों का पालन पोषण करता था। रविवार की रात वह घर के बाहर बंधी बकरी के पास चारपाई डालकर सो रहा था।
विज्ञापन


तभी अचानक वहां आग लग गई। आग की चपेट में आकर नेमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आग में घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया था। गंभीर हालत में उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से सैफई रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की रात मजदूर की मौत हो गई। इटावा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद अब मजदूर परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


घर का एकमात्र कमाने वाला अब इस दुनियां में नहीं रहा, ऐसे में परिवार की गुजर बसर कैसे होगी इसकी चिंता मृतक की पत्नी को सता रही है। आग में जलने से गंभीर रूप से घायल मजदूर नेमसिंह ने सैफई में दम तोड़ दिया। उधर, कुछ ही देर बाद पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। मजदूर की पत्नी गर्भवती थी, मजदूर की मौत के करीब 12 घंटे बाद पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया। परिजनों का कहना है कि बदनसीब नेमसिंह पुत्र का मुंह भी नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed