फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पशुचोरों की गाड़ी पलटी, ग्रामीणों ने जलाया

पशुचोरों की गाड़ी पलटी, ग्रामीणों ने जलाया

Wed, 06 Sep 2017 11:41 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
पशुचोरों की गाड़ी पलटी, ग्रामीणों ने जलाया
आग

विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर से भैंस व बकरियां चोरी कर भाग रहे पशु चोरों की पिकअप गांव मेरापुर के पास पलट गई। पशुचोरों का पीछा कर रहे ग्रामीणों ने इसके बाद पिकअप को आग लगा कर फूंक डाला। इससे पूर्व पशु चोर मौके से भाग चुके थे।

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। वहीं जली हुई गाड़ी को थाने लेजाकर खड़ा कर दिया। जबकि पशु उनके मालिकों को सौंप दिए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव उसमानपुर निवासी रामप्रसाद लोधी मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात दो बजे करीब छह पशु चोर एक पिकअप लेकर आए। पांच बकरियों और दो भैंसो को पिकअप में लाद लिया। इसके बाद पशु चोर वहां से भागने लगे। आवाज सुनकर रामप्रसाद जाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर अन्य ग्रामीण भी जाग गए। सभी ने पिकअप का पीछा करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि भाग रहे पशु चोरों ने ग्रामीणों पर फायरिग भी की। मगर ग्रामीणों ने पीछा करना जारी रहा। गांव मेरापुर के समीप पुल पर एक गढ्डे को बचाने की कोशिश में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

ग्रामीणों को पिकअप की ओर आता देख पशु चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पहल पिकअप से पशु उतारे और उसके बाद तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी। ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर वहां से चले गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पशु चोरों की तलाश की मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका।


वहीं जली हुई गाड़ी को लेकर पुलिस भोगांव थाने पहुंच गई। इंस्पेक्टर भोगांव का कहना है कि अभी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। वहीं गाड़ी के चेसिस नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed