{"_id":"59a6fbce4f1c1b1d278b48f8","slug":"131504115662-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी के भोगांव में पकड़ी गई बच्चों का सौदा करने वाली महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनपुरी के भोगांव में पकड़ी गई बच्चों का सौदा करने वाली महिला
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। भोगांव पुलिस ने बुधवार की देर रात बच्चे का सौदा करने वाली दो महिलाओं को पकड़ा। बताया जाता है कि दोनों महिलाओं ने आगरा में एक बच्चा का सौदा 15 हजार रुपये में किया था। बुधवार को एक व्यक्ति उसका बच्चा लेने आने वाला था लेकिन उससे पहले ही महिला को पुलिस ने पकड़ लिया। देर रात खबर लिखे जाने तक पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी।
वर्तमान में भोगांव के मोहल्ला पथरिया और मूल निवासी फिराजाबाद विष्णु नगला रागिनी को पुलिस ने एक सूचना के आधार पर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह फिरोजाबाद निवासी अरविंद से प्यार करती थी। वे दोनों घर से भाग गए थे।
बाद में पकड़े गए तो परिवारवालों ने उसकी शादी राजस्थान के कोटा शहर निवासी राकेश जैन से कर दी। राकेश से उसके एक बच्चा हुआ। पति आएदिन शराब पीकर मारता था। इसके चलते पांच माह पूर्व अपने प्रेमी अरविंद के साथ भाग गई। वह अपना दस माह का बच्चा भी साथ ले आई। पहले तीन माह वह औंछा में रही।
विज्ञापन
इसके बाद दो माह से भोगांव में रह रही है। पिछले दिनों प्रेमी के पास पैसे खत्म हो गए। परिणामस्वरूप उसने अपने बच्चे का सौदा कर दिया। भोगांव के गांव शिवपुरी निवासी महिला उर्मिला ने भोगांव के ही गिहार कालोनी निवासी मुकेश से उसके बच्चे का सौदा 12 हजार रुपये में करा दिया।
महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति बुधवार को बच्चा लेने के लिए आने वाला था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इंस्पेक्टर कोतवाली शशिकांत शर्मा का का कहना है कि दोनों महिलाओं और अविंद को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं बच्चा खरीदने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।