{"_id":"598205404f1c1bee768b45d9","slug":"131501693248-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या से पहले बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की हत्या से पहले बदमाशों को दबोचा
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
डमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोवर्धन की परिक्रमा करने आए अलीगढ़ के हरदुआगंज निवासी किसान की हत्या की फिराक में घूम रहे दो कुख्यात बदमाशों को थाना हाईवे पुलिस ने हाईवे सिटी के समीप से दबोच लिया। इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक और हथियार बरामद हुए हैं। अलीगढ़ जिला निवासी दोनों बदमाशों पर बुलंदशहर, गभाना, टप्पल और नौहझील के थानों में लूट, हत्या एवं चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं।
बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को हाईवे पुलिस ने जनपद अलीगढ़ के हरदुआगंज निवासी विवेक कुमार और टप्पल निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। हाईवे सिटी के समीप दोनों बदमाश संदिग्ध हालात में दिखाई दिए तो पुलिस टोका।
पुलिस के टोकने पर दोनों अपराधी बाइक से भागने लगे तो पीछा कर दबोच लिया। एसपी सिटी ने बताया कि हरदुआगंज निवासी किसान बच्चू सिंह एक अगस्त को परिक्रमा देने आया था। विवेक और कुलदीप उसकी हत्या करने की फिराक में थे। विवेक बच्चू के रिश्तेदार की हत्या में पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन
जेल में ही उसकी मुलाकात कुलदीप से हो गई। कुलदीप सात माह से थाना रिफाइनरी की हरीधाम कालोनी में अपने जीजा के घर में रह रहा था।