{"_id":"594c064f4f1c1b8f3e8b468b","slug":"121498154575-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक बधिर को गोली मारने वाला गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूक बधिर को गोली मारने वाला गया जेल
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा आरोपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के समान चौराहे पर बुधवार रात कार सवार आरोपियों ने एक मूक बघिर को गोली मार दी थी। इसके बाद हमलावर का साथी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर भाग गए थे। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
बुधवार की रात समान चौराहे पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। तभी वहां नल पर पानी भर रहा मूक बधिर मजदूर मकरंदी बाथम झगडे़ में बीच बचाव करने पहुंचा था। शैलेंद्र यादव ने रिवाल्वर निकाल गोली मार दी। भीड़ ने गोली मारकर भाग रहे शीलेंद्र को पकड़ लिया। साथी महेंद्र रिवाल्वर लेकर वहां से भाग गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सैफई भेज दिया था। घायल की पत्नी छुट्टा देवी ने शीलेंद, महेंद्र निवासी गांव कुडरिया थाना किशनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार को पुलिस ने शीलेंद्र को जेल भेज दिया।