फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सड़क हादसों में वृद्ध सहित दो की मौत

सड़क हादसों में वृद्ध सहित दो की मौत

Mon, 18 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में वृद्ध सहित दो की  मौत
मैनपुरी/बेवर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में रविवार की रात वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। जिला एटा के थाना सकीट के गांव दत्तपुर निवासी आनंद कुमार (55) रविवार की शाम बाजार करने औंछा गए थे। रात आठ बजे वह औंछा-लखौरा मार्ग पर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी किसी वाहन ने उनको रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


थाना बेवर क्षेत्र में राजनगर डेयरी के पास बाइक सवार युवक के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ के नगला कुंदन निवासी अशोक कुमार (30) रविवार की रात करीब 10 बजे मोटा से बाइक से बेवर जा रहा था। राजनगर डेयरी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कागजों के आधार पर पहचान करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना मिलने के बाद परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed