फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पत्रकार की सरेराह हत्या का आरोपी सुपारी किलर गिरफ्तार

पत्रकार की सरेराह हत्या का आरोपी सुपारी किलर गिरफ्तार

Sat, 17 Mar 2018 07:15 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार की सरेराह हत्या का आरोपी सुपारी किलर  गिरफ्तार
मैनपुरी। कानपुर के थाना बिल्होर में एक समाचार पत्र के खबरनबीस की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या का आरोपी सुपारी किलर शनिवार को भागांव पुलिस ने दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी पर आईजी की ओर से 50 हजार और विशुनगढ़ कन्नौज पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। बेवर निवासी हत्यारोपी की तलाश में एसटीएफ भी लगी हुई थी। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद कानपुर पुलिस भी पूछताछ के लिए मैनपुरी के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


कानपुर के थाना बिल्हौर क्षेत्र में एक समाचार पत्र के खबरनबीस नवीन गुप्ता की 30 नंबवर 2017 को सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। ये हत्याकांड चैयरमैन चुनाव के दौरान हुआ था। हत्याकांड के बाद आईजी की ओर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ व कई टीमों को लगाया गया था। मगर ताबड़तोड़ दबिश के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। जांच में बेवर के गांव नगला सकटू निवासी सुपारी किलर राजू बहेलिया और उसके तीन साथियों का नाम सामने आने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। वहीं आईजी की ओर से राजू पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में एक हत्या के मामले में राजू पर दलित की हत्या के मामले मेें भी 25 हजार का इनाम घोषित किया जा चुका था। 75 हजार के इस इनामी की तलाश में एसटीएफ, कानपुर पुलिस आईजी के निर्देशन में काम कर रहे थे। शनिवार को थाना भोगांव क्षेत्र में सुपारी किलर की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एसआई मनीष चिकारा, कमल सिंह और कांस्टेबल सुधीर कुमार, नरेंद्र नरवार और लोकेश शर्मा सहित पांच लोगों की टीम बनाई गई। क्षेत्र में नगला डाल जाने वाले मार्ग पर सुपारी किलर को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उस पर कुल 75 हजार का इनाम घोषित है। उस पर विभिन्न थानों में करीब आठ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। प्रेसवार्ता कर प्रभारी एएसपी सीओ राकेश पांडेय ने बताया कि कानपुर पुलिस को सूचना दे दी गई है। टीम वहां से पूछताछ के लिए निकल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed