{"_id":"59b42bbf4f1c1be47f8b58ec","slug":"111504979903-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी के शक में चार किशोरों को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चोरी के शक में चार किशोरों को बनाया बंधक
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद (शिकोहाबाद)। मोबाइल चोरी के शक में गांव के दबंग ने एक किशोर को पकड़ कर उसे जंगले से बांध कर उलटा लटका दिया या। इतना ही नहीं भयभीत किशोर ने तीन अन्य बच्चों के नाम बताए तो दबंग ने चारों बच्चों के हाथ बांध कर गांव से थाने ले आया। अपराध का बोध होने पर दबंग ने बच्चों के हाथ खोल दिए। जानकारी पर थाना पुलिस ने थार मोबाइल को जांच के लिए गांव भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव बिलौटिया निवासी रजत का मोबाइल चोरी होने पर उसने शक के आधार पर गांव एक किशोर को पकड़ कर पूछताछ की। जब उसने कुछ नहीं बताया तो दबंग ने उसे नंगा कर जंगले से उलटा बांध कर लटका दिया।
पिटाई के डर से किशोर ने गांव के ही तीन अन्य किशोरों के नाम बताए तो दबंग ने उन्हें भी उठा लाया और चारो से मोबाइल के संबंध में पूछा। जब किशोरों ने मोबाइल चोरी से इंकार किया तो दबंग ने उनके साथ मारपीट की। इतने पर जब उसका मन नहीं भरा तो उसने चारों बच्चों के अंगोछे से हाथ बांध कर उन्हें थाने ले आया।
विज्ञापन
थाने में किशोरों के हाथ बंधे देख मीडिया कर्मियों ने कैमरे में कैद कर लिया। फोटो खींचते देख दबंग के चहरे की हवाइयां उड़ गई और उसने तुरंत बच्चों के हाथ खोल कर एसओ के सामने ले जा कर किशोरों द्वारा मोबाइल चोरी की शिकायत की।
एसओ ने बच्चों के साथ थार मोबाइल टीम को जांच के लिए गांव भेज दिया। एसओ ने बताया उनके सामने बच्चे खुले थे। बच्चों ने मारपीट से मना किया है।