{"_id":"598deaab4f1c1bc1598b477c","slug":"111502472875-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक में 59 लाख रुपये का गबन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहकारी बैंक में 59 लाख रुपये का गबन
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
गबन
- फोटो : अमर उजाला
भोगांव (मैनपुरी)। दो साल पहले दैवी आपदा की राहत राशि में घोटाला सामने आया है। जांच में खुलासा होने पर आठ कर्मचारियों के खिलाफ 59 लाख रुपये के गबन की तहरीर प्रबंधक ने थाने में दी है।
फरवरी 2015 मे आये आंधी तूफान और ओलावृष्टि से जिले में भयंकर तबाही हुई थी जिसमें गेहूं की फसल चौपट हो गई थी। तत्कालीन सपा सरकार ने किसानों को 1500 रुपये प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा देने की घोषणा की थी।
जिस पर अलग अलग किश्तों में करो़डों रुपये की धनराशि जिला सहकारी बैंकों को दी गई थी। किसानों को चेक के जरिए पैसा वितरित किया गया था।
एक साल में बैंक ने लाखों रुपये वितरित किए थे। शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक के जिला प्रबंधक नेपाल सिंह कोतवाली पहुंचे और बैंक के आठ कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर 59 लाख रुपये का गबन करने की तहरीर दी है।