{"_id":"59dbb2da4f1c1b76678b4e34","slug":"101507570394-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पटाखे बनाने वालों की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध पटाखे बनाने वालों की तलाश जारी
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पटाखा फैक्ट्री की जांच
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में चोरी छिपे आतिशबाजी बनाने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। अमर उजाला में पुरानी मैनपुरी में अवैध तरीके से बनाई जा रही आतिशबाजी की खबर के बाद अग्निशमन विभाग कार्रवाई में जुट गया है। सोमवार को कई स्थानों पर चेकिंग की गई।
कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की नाक के नीचे कई स्थानों पर अवैध आतिशबाजी बनाए जाने का जोरों पर चल रहा है। पुरानी मैनपुरी में काम बडे़ पैमाने पर जारी है। सुबह और रात के अंधेरे में चलने वाले इस काम संबंधित चौकी पुलिस से छुपा नहीं है। पुलिस को शायद इस काम के चलते होने वाली तबाही से कोई फर्क नहीं पड़ता।
अमर उजाला ने 28 सितंबर के अंक में अवैध तरीके से आतिशबाजी का निर्माण करने की खबर को प्रमुखता के साथ प्रसारित किया था। इसके बाद अग्निशमन विभाग की ओर से सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं पुरानी मैनपुरी में चेकिंग की गई।
विज्ञापन
हालांकि अवैध ढंग से आतिशबाजी बनाने वाले हत्थे नहीं चढ़ सके। सूत्रों के मुताबिक रात के अंधेरे और सुबह सूरज निकलने से पूर्व ही देशी आतिशबाजी बनाने का काम शुरू किया जाता है। प्रतिवर्ष दीपावली पर जितनी ब्रांडेड आतिशबाजी बाजार में बिकती है। तकरीबन उतनी ही देशी आतिशबाजी का भी बाजार है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनू शर्मा का कहना है जो भी गलत ढंग से आतिशबाजी निर्माण व बिक्री करेगा। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता भी सहायता कर सकती है। ऐसी कोई भी सूचना नजदीकी थाने व चौकी या अग्निशमन विभाग में जानकारी दे सकते हैं।