{"_id":"59a0667f4f1c1bc9218b4860","slug":"101503684223-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी सदस्य लापता, अपहरण की आशंका
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर ब्लाक प्रमुख पद को लेकर चल रही खींचतान समय बीतने के साथ बढ़ती ही जा रही है। अब ब्लाक प्रमुख ने दूसरे पक्ष पर बीडीसी का अपहरण कर उन्हें गुप्त स्थान पर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं लापता बीडीसी के परिवारीज चिंतित हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों घिरोर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सत्यपाल सिंह यादव अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। इस संबंध में एक पत्र डीएम को भी सौंपा गया था।
उसके कुछ दिन बाद घिरोर में बीडीसी को अपने अपने पाले में करने के लिए जबरदस्त खींचतान शुरू हो गई थी। इसको लेकर कई बार फायरिंग भी हो चुकी है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दे चुके हैं। अब इसी क्रम में ब्लाक प्रमुख सरिता यादव ने बीमार होने के कारण अपने पति मनोज यादव के माध्यम से डीएम यशवंत राव को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
इसमें कहा है कि सत्यपाल सिंह यादव पक्ष के सुजान सिंह यादव ने क्षेत्र के कई बीडीसी का अपहरण कर लिया है। इसके बाद उन्हें गुमनाम स्थान पर ले गए हैं। यही नहीं उक्त बीडीसी को परिवारीजनों से भी बात नहीं करने दी जा रही है। ऐसे में उनको खतरा है। इसके चलते परिवारीजन भी चिंतित हैं।
उन्होंने कहा कि जो बीडीसी लापता हैं उनको दूसरे पक्ष से छुड़ाकर अपने सामने पेश करवाएं। उन्होंने दावा किया कि जब अविश्वास प्रस्ताव की कापी डीएम को सौंपी गई थी तब भी उक्त लोगों ने कई बीडीसी के फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे लगवाए थे।
इस पर डीएम यशवंत राव ने आश्वासन दिया है कि वे मामले की जांच करवाएंगे। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।