{"_id":"604e195d8ebc3e8c9376aa65","slug":"crime-police-suicide-tundla-news-agr4845730145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला सिंघी क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में विवाहिता सहित युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला सिंघी क्षेत्र में अलग-अलग गांवों में विवाहिता सहित युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक विवाहिता व एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं विवाहिता के शव को उसके मायकेवालों के इंतजार में देर शाम तक रखा गया।
थाना नगला सिंघी के गांव ठार मान सिंह निवासी रामू (22) ने अज्ञात कारणों के चलते शनिवार रात 11.30 बजे अपने कमरे में फंदे के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले रामू ने अपना मोबाइल और सिम दोनों तोड़ दिया था। परिजनों ने बिना पुलिस का सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
इधर दूसरी घटना गांव ठार गंगाराम (कसौंदी) में हुई। यहां पूनम (35) पत्नी रामकुमार ने शनिवार शाम पति से पशुओं को चारा डालने को लेकर विवाद होने के बाद रविवार तड़के चार बजे के करीब कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। उस दौरान रामकुमार शौंच के लिए गया हुआ था और बाकी सदस्य सो रहे थे। घटना की जानकारी रामकुमार को लौटने पर हुई।
विज्ञापन
परिजनों ने मायके पक्ष के लोगों के आने के चलते शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। कासगंज के सोरों निवासी पूनम की 10 साल पूर्व शादी हुई थी। उसने अपने पीछे एक पुत्र दो पुत्रियों को बिलखते छोड़ा है। थाना पुलिस का कहना था कि घटनाओं की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली हैं। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जायेगी।