{"_id":"5e5bf6208ebc3ec7510aab36","slug":"crime-police-maharastra-police-firozabad-agra-news-agr4320189183","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र पुलिस की दबिश, आलू व्यापारी को ले गई साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र पुलिस की दबिश, आलू व्यापारी को ले गई साथ
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। महाराष्ट्र पुलिस ने खैरगढ़ के गांव लालई में दबिश देकर एक आलू व्यापारी को हिरासत में लिया है और उसे अपने साथ ले गई है। उसके खिलाफ मुंबई के एक थाने में मुकदमा दर्ज है।
महाराष्ट्र के अहमदनगर सिटी के थाना संगमनेर के निरीक्षक एनजी साबरे, कांस्टेबल एसयू बुड़के व एएसई आर्डव के ही साथ फिरोजाबाद जिले में आए। एसएसपी से मुलाकात करने के बाद ये एसपी देहात राजेश कुमार से मिले। उन्होंने खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम लालऊ में दबिश देने की बात कही। उन्होंने पुलिस को इसकी स्वीकृति दे दी॥ एसएचओ खैरगढ़ अनूप भारतीय के निर्देशन में टीम ने ग्राम लालई में दबिश दी। इस दौरान गांव से मनमोहन सिंह पुत्र रामसेवक को गिरफ्तार कर लिया। उसको पकड़ने के बाद थाना खैरगढ़ पर लेकर आई और यहां से महाराष्ट्र पुलिस उसे साथ ले गई।
एसएचओ खैरगढ़ अनूप कुमार भारती का कहना है कि मनमोहन सिंह आलू-प्याज का कारोबार करता है। कई ट्रक माल लेकर मुंबई से यहां आया था। महाराष्ट्र के कई व्यापारियों के पैसे होने के कारण वहां थाने में 420 सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। बताया गया कि उसने काफी बड़ा घपला किया है।