{"_id":"6092d93f8ebc3ea1d903e6c8","slug":"crime-news-firing-in-firozabad-firozabad-news-narakhi-news-firozabad-homeguard-tundla-news-agr4909246102","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड के संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड के संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
टूंडला। थाना नारखी में तैनात होमगार्ड को बुधवार को घर पर ही संदिग्ध हालात में गोली लग गई। घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव आनंदपुर निवासी सुरेश बाबू पुत्र भरत सिंह थाना नारखी में होमगार्ड है। बुधवार सुबह आठ बजे घर पर ही संदिग्ध हालात में सुरेश के पेट में गोली लग गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। यहां सुरेश खून से लथपथ पड़ा था। घायल होमगार्ड को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। थानाध्यक्ष पचोखरा संजय सिंह ने कहा कि वर्ष 2015 में होमगार्ड के परिवार की एक महिला ने होमगार्ड के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था, जो कोर्ट में विचाराधीन है। होमगार्ड के परिजनों द्वारा महिला के पति पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।