फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका, नामजद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Jun 2020 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
crime
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार देर रात लापता हुई किशोरी बुधवार की सुबह मक्का के खेत में बदहवास हालत में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़िता का मेडिकल कराया। किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है। सीओ का कहना है कि नामजद के विरुद्ध अगवा किए जाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री मंगलवार की रात घर के पीछे सो रही थी। रात करीब 10 बजे वह चारपाई से गायब हो गई। पिता ने चारपाई खाली देखी तो अन्य परिजनों के साथ उसकी तलाश की। करीब 11 बजे थाना पुलिस को सूचना दी गई। रात भर चली तलाश के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं लग सका। बुधवार की सुबह किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी घर से करीब एक किलोमीटर दूर मक्का के खेत में पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने किशोरी को बदहवासी की हालत में पाया। स्थिति को देखने के बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है। सीओ ने भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर किशनी के गांव डबाह निवासी अजीत के विरुद्ध अपहरण सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

12 घंटे आखिर कहां रही किशोरी
घर में सो रही किशोरी रात करीब 10 बजे अचानक लापता हो गई। करीब 12 घंटा बाद वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर मक्का के खेत में पड़ी मिली। सवाल यह है कि रात भर पुलिस व परिजनों ने तलाश कि इस दौरान मक्का के खेत में भी खोजबीन हुई। तब किशोरी वहां पर नहीं थी। लेकिन सुबह वह मक्का के खेत में कैसे पहुंच गई। यानि करीब 12 घंटे किशोरी कहां पर रही। इन सभी सवालों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
प्रयांक जैन, सीओ भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed