फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

अनुसूचित जाति के परिवार के साथ मारपीट

Wed, 29 Apr 2020 08:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
crime
अजीतगंज (मैनपुरी)। गांव वीरपुर कलां में मंगलवार को सबमर्सिबल से बह रहे पानी को लेकर हुए विवाद के बाद रसूखदारों ने अनुसूचित जाति के परिवार के लोगों के साथ घर में घुसकर मारपीट की। घर में रखा सामान भी तोडफ़ोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मामले में 16 लोगों के विरुद्ध एससी एसटी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव वीरपुर कलां निवासी उदयवीर सिंह जाटव मंगलवार को घर पर थे। पीड़ित के अनुसार उन्होंने देखा कि पास ही रहने वाले चंद्रशेखर ठाकुर की सबमर्सिबल का पानी घर के बाहर फैल रहा है। जब उसने सबमर्सिबल को बंद किए जाने की बात कही तो इसी बात पर वो लोग बौखला गए। चंद्रशेखर अपने साथ अंकित, सिंटू, रमेश, बबलू, रामेंद्र, अनुराग, संदीप, अमित, सोनू, मोनू, रमन, अलकेश, राहुल, सौरभ, गौरव और मुन्नू को साथ लेकर आया और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगा। बचाने आए रवि, पूरन, राजकिशोर और कौशल को भी मारपीट कर घायल कर दिया। जातिसूचक गालियां देते हुए सुभाष के घर में घुसकर रानी, संतोष, पूरन के साथ मारपीट की। घर में रखा टीवी आदि सामान तोड़ दिया। ग्रामीण जमा हुए तो आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। उदयवीर की तहरीर के आधार पर नामजद 16 लोगों के विरुद्ध एससी एसटी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में 16 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
जगदत्त सिंह, प्रभारी निरीक्षक
भूखंड के विवाद में चले लाठी डंडा
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव शास्त्री नगर निवासी राजेंद्र सिंह व दंगल सिंह के बीच काफी समय से भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार की देर शाम भी उक्त जमीन के विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट के साथ ही ईंट पत्थर भी चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल राजेंद्र पक्ष के राजेंद्र, राधेश्याम, रामवीर, मनोज दूसरे पक्ष के दंगल सिंह, पूरन सिंह, राम रतन, विरमा देवी का मेडिकल कराया। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से प्राप्त तहरीर पर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed