फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime in mainpuri

तीन लुटेरे गिरफ्तार, पांच बाइकें और असलहा बरामद

Tue, 03 Sep 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime in mainpuri
मैनपुरी। थाना बरनाहल पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें,
विज्ञापन

लूट का मोबाइल फोन और असलहा बरामद हुए हैं। सोमवार को एसपी ने प्रेसवार्ता करके पूरे मामले की जानकारी दी।
पुलिस लाइन में एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि बरनाहल थाना क्षेत्र गांव नगला मान्धाता निवासी शिशुपाल सिंह 28 अगस्त को शिकोहाबाद की प्रोफेसर कालोनी स्थित आटो मोबाइल की दुकान से गांव लौट रहा था।
बाइक जब मैनपुरी सिरसागंज मार्ग पर जलेब सिंह इंटर कालेज के पास पहुंची, तभी बाइक सवार तीन लुटेरों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर 20 हजार की नकदी, मोबाइल और बाइक लूट ली थी। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने तीन लुटेरों को आलमगीर से खुशालपुर जाने वाले मार्ग के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए दीवान निवासी भदौलपुर, गौरव उर्फ लंबू उर्फ दीपक निवासी गांव सलूकनगर और रीकेश यादव निवासी सलूकनगर ने 28 अगस्त को बाइक व नकदी लूट की घटना कबूल की है। दीवान सिंह पर 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका गैंग मैनपुरी में दर्ज है। उस पर गौतम बुद्ध नगर में लूट के दौरान हत्या का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव पर चार और रीकेश पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके कब्जे से पांच बाइक, एक मोबाइल तीन तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed