{"_id":"5dc852ac8ebc3e5b04421bde","slug":"crime-branch-constable-demand-money-for-missing-mobile","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः महिला के लिए सड़क पर मिला मोबाइल बना 'जी का जंजाल', हुआ कुछ ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः महिला के लिए सड़क पर मिला मोबाइल बना 'जी का जंजाल', हुआ कुछ ऐसा
Mon, 11 Nov 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज में सड़क पर मिले मोबाइल को सिम लगाकर प्रयोग में लाना एक महिला को भारी पड़ गया। क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों ने मोबाइल को जमा करा लिया। आरोप है कि अब पुलिसकर्मी 40 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। रकम नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया।
आवास विकास कॉलोनी निवासी मालती ने एसएसपी ऑफिस में दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि दो महीने पहले वह घर का सामान लेने बाजार गई थीं। शाहगंज में सड़क पर मोबाइल पड़ा मिला। वह मोबाइल को घर ले गईं। कुछ समय बाद मोबाइल में बेटे के मोबाइल की सिम डाल ली।
विगत 21 सितंबर को उनके पास क्राइम ब्रांच ऑफिस से एक सिपाही का कॉल आया। उसने पुलिस लाइन स्थित अपने ऑफिस में बुलाया। वह अपने बेटे के साथ पहुंची। पुलिसकर्मी ने बताया कि मोबाइल गुम हुआ है। इसलिए मोबाइल जमा करा लिया। मगर, अब सिपाही फोन करके 40 हजार रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन
रकम नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी है। महिला का कहना है कि गलती से मोबाइल अपने पास रख लिया था। मोबाइल जमा करने के बाद भी पुलिसकर्मी परेशान कर रहे हैं। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।