फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

चूना वाली गली में फायरिंग से फैली दहशत

Sat, 22 Jun 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime
फायरिंग करता युवक - फोटो : demo
करहल(मैनपुरी)। चूना वाली गली मेें शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। इसके बाद कार सवार युवक को गाड़ी में डाल कर ले गए। बाद में पता चला कि फायरिंग करने व युवक को उठा ले जाने वाले लोग औरैया पुलिस के थे। हालांकि थाना पुलिस जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात करीब दस बजे एक शराब ठेका के बाहर बैठा युवक अचानक गाड़ी से उतरे कुछ लोगों को देख हड़बड़ा गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता युवक ने दौड़ लगा दी। उसे भागता देख गाड़ी से उतरे लोग भी पीछे दौड़ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक भागते हुए चूना वाली गली में घुस गया।
विज्ञापन

इस बीच पीछे दौड़ रहे लोगों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास की दुकानों के शटर गिरने लगे। लोग छतों पर आ गए। पीछे भाग रहे लोगों ने युवक को पकड़ने के बाद गाड़ी में बैठाया और बिना समय गंवाए ही वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर जांच करने पहुंची। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक एक शराब तस्कर था, औरैया पुलिस उसे पकड़ कर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed