फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cricketer Deepak Chahar to appear with wife Jaya in Valentine Day special Kapil Show

Valentine Day 2023: वेलेंटाइन डे स्पेशल कपिल शो में  पत्नी जया के साथ दिखेंगे क्रिकेटर दीपक चाहर

Thu, 02 Feb 2023 08:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 08:10 AM IST
सार

यह शो वेलेंटाइन डे के मौके पर प्रसारित किया जाएगा, जिसमें दीपक चाहर पत्नी जया के साथ शामिल होंगे। उनके पिता ने बताया के दीपक और उनके भाई राहुल चाहर पूरी तरह फिट हो चुके हैं और आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों की ओर से खेलते दिखेंगे।

विज्ञापन
Cricketer Deepak Chahar to appear with wife Jaya in Valentine Day special Kapil Show
जया भारद्वाज और दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 टीम इंडिया के प्रमुख ऑलराउंडर्स में शुमार आगरा के स्टार क्रिकेटर दीपक चाहर अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं। जल्द आने वाले आईपीएल के 15वें संस्करण में वे अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं। हालांकि इससे पहले उनकी फिटनेस और उनके जीवन में हास्य-व्यंग के कुछ छुए-अनछुए पल द कपिल शर्मा शो में खेल प्रेमियों को देखने को मिलेंगे। इस शो में व दीपक अपनी पत्नी जया चाहर के साथ नजर आएंगे। इस शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसका प्रसारण 14 फरवरी से पहले प्रस्तावित है।
विज्ञापन


अपनी स्विंग गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के देश और दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच अपनी अलग छोप छोड़ने वाले दीपक चाहर जितना अपनी क्रिकेट को लेकर गंभीर हैं उतने ही सामान्य जीवन में वे हास्य व व्यंग में भी माहिर हैं। यह बात उनके पिता लोकेंद्र सिंह चाहर भी मानते हैं। वे बताते हैं कि दीपक जब खेल मैदान पर होते हैं तो अपना पूरा फोकस खेल पर रखते हैं। फिर चाहे वे गेंदबाजी कर रहे हों अथवा बैटिंग करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की गेंदों धुनाई। इसके साथ ही वे सामानत: गंभीर रहते हैं, लेकिन अपने सर्किल में खासकर साथी खिलाड़ियों के साथ हल्का फुल्का हंसी-मजाक भी कर लेते हैं।
विज्ञापन


उनका सेंस आफ ह्यूमर काफी अच्छा है। इसका नजारा इसी माह टीवी पर दिखेगा जब वे प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी जया भी उनके साथ होंगी। यह शो वेलेंटाइन डे के मौके पर प्रसारित किया जाएगा। वे बताते हैं कि दीपक और उनके भाई राहुल चाहर पूरी तरह फिट हो चुके हैं और आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों की ओर से खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed