फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cricket match,sports news,cricket leaugue,cricket leaugue kishni,cricket leaugue kishni mainpuri,cricket touranament kishni mainpuri,cricket touranament mainpuri

रानू क्लब ने सात विकेट से जीता टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

Tue, 08 Jun 2021 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
cricket match,sports news,cricket leaugue,cricket leaugue kishni,cricket leaugue kishni mainpuri,cricket touranament kishni mainpuri,cricket touranament mainpuri
किशनी। नगर पंचायत के ग्राम जिजई में खेले जा रहे आमोद यादव स्मृति क्रिकेट टूनामेंट में मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में रानू क्रिकेट क्लब ने महाराजा क्रिकेट क्लब का सात विकेट से हराकर विजेता कप पर कब्जा कर लिया। ऋषि भदौरिया को मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में महाराजा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 126 रन बना सकी। टीम की तरफ से बल्लेबाज सीपू ने 26 और विमल ने 18 रन का योगदान दिया। रानू क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रानू जाटव ने चार, ऋषि और उमेश ने तीन-तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानू क्रिकेट क्लब की टीम ने मात्र तीन विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। टीम की तरफ से बल्लेबाज ऋषि भदौरिया ने 75 रन बनाए। जिसमें आठ छक्के शामिल थे। ऋषि भदौरिया को मैन ऑफ द सीरीज के साथ ही मैनऑफद मैच भी घोषित किया गया। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीम को सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव, सुनील यादव मुकुल यादव ने संयुक्त रूप से कप और पुरस्कार प्रदान किया। मैच में अंपायर लालू और अमित रहे। आंखो देखा हाल सिंपी यादव ने सुनाया। स्कोरिंग शैलेश ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जगदीश यादव, कुलदीप यादव, ओमेंद्र यादव, आशीष यादव, छबीले यादव, क्षितिज भदौरिया, सोनू यादव, सोनू कठेरिया, बीरा यादव, दीपालु चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed